- Hindi News
- National
- Gumla News Pds Shop Suspended Action Will Be Taken Against The Executive Magistrate Who Did Not Conduct A Fair Investigation
पीडीएस दुकान निलंबित, निष्पक्ष जांच नहीं करने वाले कार्यपालक दंडाधिकारी के विरुद्ध हाेगी कार्रवाई
सदर प्रखंड के आंजन पंचायत अंतर्गत कुल्ही, शिवपुर, सेमरडीह बहेराटोली गांव के ग्रामीणों की शिकायत के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने मंजू देवी पति अमरूद्दीन मियां के राशन दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश का पालन नहीं करने तथा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के अनदेखी करने के आरोप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव ने कार्यपालक दंडाधिकारी विभूति मंडल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा उपायुक्त से की है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने अमरूद्दीन मियां के खिलाफ नियमित राशन नहीं देने व मनमानी करने की सदर अनुमंडल पदाधिकारी से की थी। ग्रामीणों ने यह भी बताया था कि राशन दुकानदार गोल्डन कार्ड बनवाने के नाम पर ग्रामीणों से अंगूठा का निशान लेकर नौ ग्रामीणों के बैंक खाते से करीब एक लाख रुपए की निकासी कर लिया। एसडीएम ने इस मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश कार्यपालक दंडाधिकारी विभूति मंडल को दिया। विभूति मंडल ने जांच में बिना ग्रामीणों के पक्ष सुने जांच प्रतिवेदन एसडीएम को सौंप दिया, जिसमें जांच के नाम पर लीपापोती कर दी गई। इसके बाद पुन: ग्रामीणों ने जांच पर सवाल उठाते हुए एसडीएम से शिकायत की और एसडीएम तथा डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया।