- Hindi News
- National
- Lohardaga News People Of The Society Spent Overnight In Deepesh Chandra Group39s Program
दीपेश चंद्रा ग्रुप के कार्यक्रम में रात भर झूमे समाज के लोग
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
लोहरदगा | शहर के मंगल देव कॉलोनी स्थित अमृत पैलेस में सुड़ी एकता मंच उत्तरी क्षेत्र के बैनर तले होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें दीपेश चंद्रा ग्रुप रांची की ओर से भक्ति संगीत एवं शिव पार्वती की झांकी, राधा कृष्ण को झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें देर शाम तक लोग झूमते रहे। समाज के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा भी कई मनोरंजक चुटकुला एवं संगीत प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रामलखन साहू, रामू साहू, मनोज साहू, उपेंद्र प्रसाद, अश्विनी कुमार, अखिलचंद्र साहू, नंदलाल साहू के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार हिंद के द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता मोहन साहू ने किया।
मौके पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक हरि नारायण साहू, संरक्षक गोवर्धन साहू, शिवप्रसाद साहू, प्रकाश साहू, बालगोविंद साहू, बिरंची प्रसाद, गोपाल साहू, अध्यक्ष नंद किशोर साहू, उपाध्यक्ष चंद्रभूषण जी, सचिव मुकेश साहू, उपसचिव लक्ष्मीनारायण साहू, कोषाध्यक्ष पंकज साहू, मीडिया प्रभारी विनय कुमार साहू, परमानंद साहू, सुधीर साहू मौजूद थे।