पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kersai News Police Van Saved From Colliding With Passenger Bus Driver Brought To Police Station

यात्री बस से टकराने से बचा पुलिस वैन, ड्राइवर को लाया गया थाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलेबिरा | पुलिस ने यात्री सानिया को कब्जे में लेते हुए इसके ड्राइवर को काफी देर तक थाने में रखा। जानकारी के अनुसार सानिया बस रांची से सिमडेगा की ओर आ रही थी और यह काफी रफ्तार में थी। कोलेबिरा देवनदी के करीब बस एक ट्रेलर को काफी तेज गति से ओवरटेक कर रही थी। सामने से पीसीआर में पुलिस के पदाधिकारी आ रहे थे। पुलिस वैन बस की चपेट में आने से बाल बाल बची। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। मालूम हो कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि वाहनों को बेहद तेज रफ्तार में नहीं चलाया जाए।
खबरें और भी हैं...