गर्भवती व धात्री महिलाओं का घटिया पोषाहार लेने से इंकार
आंगनबाड़ी केन्द्र में खराब पड़ा पोषाहार।
किस्को| नवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को घटिया पोषाहार मिलने पर लेने से इनकार किया। लोहरदगा जिले में जहां एक ओर पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर किस्को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में खराब हुआ पोषाहार वितरण किया जा रहा है। जिसका कई आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं ने विरोध किया।
नवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में महिला विकास मंडल के ग्राम संगठन की ओर से गर्भवती, धात्री एवं 7 माह से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाली पोषाहार घटिया क्वालिटी होने के कारण लेने से इनकार किया।
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का कहना है कि पोषाहार खराब होकर सड़ गया है। जिससे खाने से बीमार हो सकती हैं। मामले पर किस्को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी का कहना है कि खराब हुआ पोषाहार वितरण किए जाने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।