- Hindi News
- National
- Simdega News Preparations Begin For Shree Shyam Mahotsav Festival Will Begin With A Nishan Yatra On 24th
श्री श्याम महोत्सव की तैयारी शुरू, 24 को निशान यात्रा के साथ शुरू होगा महोत्सव
जिला मुख्यालय में श्री श्याम महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्री श्याम मित्रमंडल की ओर से आनंद भवन में इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बताया गया कि 24 मार्च को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विशेष पूजा आराधना के साथ ही भजनों का कार्यक्रम भी होगा। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि इस दिन सुबह दस बजे भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीरामजानकी मंदिर से निकलकर आनंद भवन पहुंचेगी। श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया जाएगा। रात्रि में आयोजित होने वाले भजन कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध भजन गायक शामिल होंगे। नई दिल्ली से रितु पंचाल, जयपुर से आने वाले अभिषेक नामा और नई दिल्ली के बबलू मेडिकल ग्रुप की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन में गुमला, रांची, राजगांगपुर, लचरागढ़, बानो, जलडेगा, अम्बिकापुर आदि शहरों से काफी संख्या में श्याम भक्त पहुंचेंगे। श्याम महोत्सव की तैयारी में ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन जैन मोहित, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, विजय अग्रवाल, संजय जैन, महेश बंसल, विमल जैन, राजेश शर्मा डब्बू, गोपाल सिंह, राजेंद्र बामलिया, मिक्की बंसल, अंकित पिथरिया आदि श्याम भक्त जुटे हुए हैं।