पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुकन्या योजना के नए लाभुकों का शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज कल्याण विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को वित्तीय वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लाभुकों के संशोधित डाटा के अनुसार एक सप्ताह के अंदर राशि भुगतान करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने जिन प्रखंडों द्वारा डाटा सुधार का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों से लगभग 10 लाभुकों के पासबुक अद्यतन कर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की समीक्षा करते हुए सीता पुष्पा ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को नए लाभुकों का शीघ्र पंजीकरण करवाने तथा इस योजना को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विगत वित्तीय वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 के लिए प्रथम गर्भवती महिलाओं की सूची चिकित्सा प्रभारी से प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी परियोजना के सीडीपीओ के अलावे महिला पर्यवेक्षिका भी उपस्थित थीं।

पोषाहार एवं मानदेय की विवरणी 31 मार्च तक जमा करें

बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों को दिए जाने वाले पोषाहार मानदेय तथा अतिरिक्त मानदेय की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सीता पुष्पा ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषाहार मानदेय तथा अतिरिक्त मानदेय हेतु अभिस्राव तथा अनुपस्थिति विवरणी आगामी 31 मार्च से पहले भेजने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण पखवारा के कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाओं द्वारा बच्चों की लंबाई व वजन का माप सही तरीके से लिया जा रहा है यह सुनिश्चित करें। पोषण पखवाड़ा संबंधित कार्यक्रमों में लिए जाने वाले फोटो को विभाग में भेजने से पूर्व अपने-अपने स्तर से जांच कर आश्वस्त होकर ही भेजे ताकि तस्वीर सही रहे। उन्होंने टेकहोम राशन की महत्ता के विषय सहायिकाओं एवं सेविकाओं के द्वारा गृह भ्रमण कर महिलाओं को बताने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पोषण पखवाड़ा को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।कोताही नहीं बरतने को कहा।

खबरें और भी हैं...