- Hindi News
- National
- Simdega News Rally Held On International Women39s Day Many Programs Have Been Organized
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली गई रैली, अनेक कार्यक्रमाें का हुअा अायाेजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में महिला शक्ति को नमन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों का जिक्र किया गया। केरसई के बासेन बरटोली में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला सिंचाई परामर्शदाता अरविंद कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि, जेएसएलपीएस के कामेश्वर महतो और जीआरडी अलमा डुंगडुंग ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि आठ मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें। उनके सहयोग के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि हर स्त्री में असीम शक्ति छिपी हुई है। अलमा डुंगडुंग ने कहा कि महिलाएं दुनियां के हर क्षेत्र में बढ़चढ़कर भाग ले रही हैं। झांसी की रानी, बछेंद्री पाल आदि महिलाएं प्रेरणा की स्रोत हैं। नेहरू युवा केंद्र केरसई की राष्ट्रीय स्वयं सेवक निशि लकड़ा ने नेहरू युवा केंद्र के कार्यों के बारे जानकारी दी और महिला दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सुमन ग्रुप को प्रथम और अंशु ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार मिला। इस आयोजन में पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुरेंद्र साहू, सरोज कुल्लू, बिरजिनिया डुंगडुंग, क्लारा डुंगडुंग, प्रमिला डुंगडुंग आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ब्रिज ऑफ होप सेंटर में मना महिला दिवस
कुरडेग के गरबूटांड में ब्रिज ऑफ होप सेंटर में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का अायोजन हुआ। विलिवर्स इस्टर्न चर्च द्वारा संचालित सेंटर परिसर में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। पास्टर इशाक समद ने प्रार्थना की। डीकन जयवंत सोरेंग ने दीप जलाकर इसकी शुरूआत की। इस अवसर पर महिला दिवस के संबंध में जानकारी दी गई। कहा गया कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। उन्हें आदर सम्मान मिलना चाहिए। सेंटर के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुगड़ भुईंया ने किया। सिलवेस्तर मिंज, प्रसन्न मिंज, चंद्रदेव नायक, रेशमा कुमारी, जयवंत सोरेंग आदि उपस्थित थे।
मैनाबेड़ा में महिला दिवस पर निकाली रैली
महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मैनाबेड़ा में रैली निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित रैली में शामिल महिलाओं ने एक किमी की पदयात्रा की और महिला जागरूकता को लेकर नारे लगाए। इस अवसर पर मैनाबेड़ा के सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। नेहा तिग्गा को प्रथम, शशि तिग्गा काे द्वितीय और अंकिता लकड़ा को तृतीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा, समाजसेवी पतरस बरवा, एडिट बरवा, माइकल, विनीता बरवा आदि उपस्थित थीं। केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक पुनीत मिंज, महादेव प्रसाद और अन्य लोग उपस्थित थे।
बानो के कृषि विज्ञान केंद्र में जुटी महिलाएं
बानो के कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। बाल विकास मंत्रालय, कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भागीदारी, इनके उत्थान पर चर्चा हुई। रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं, पोषण बाटिका, पोषण खाली, फसलों के किस्मों के बारे जानकारी दी गई। वरीय कृषि वैज्ञानिक डा. शंकर कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्हें जागरूक होने की जरूरत है। पशुपालन वैज्ञानिक डा. हिमांशु सिंह ने पशुपालन की उपयोगिता के बारे बताया। कार्यक्रम में ग्रेसी भुईंया, कुंवारी केरकेट्टा, एमंती मुंडू, पुष्पा डुंगडुंग, इलिसबा मघैया आदि उपस्थित थीं।
कुरडेग के कार्यक्रम में कंबल प्राप्त करने वाले बच्चे।
केरसई के बासेन बरटोली में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मैनाबेड़ा में निकाली गई रैली।