महिला मंडल को पीडीएस दुकान आवंटित करने का आग्रह
सिमडेगा | कांग्रेस नेता प्रदीप केशरी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बांसजोर प्रखंड के एक ही डीलर को तीन-तीन दुकान आवंटित किए जाने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया है। प्रदीप केशरी ने कहा है कि बांसजोर पंचायत के डीलर रामचंद्र सिंह को चार और कोंबाकेरा पंचायत के डीलर प्रवीण सिंह को तीन दुकान दी गई है। इससे लाभुकों के लिए पीडीएस दुकान की दूरी बढ़ जा रही है। अनाज लेने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केशरी ने महिला मंडल को दुकान आवंटित करने का आग्रह किया है।