बालिका की सकुशल वापसी की गुहार
लोहरदगा|पोस्ट सेन्हा थाना अंतर्गत सेन्हा निवासी स्व. विजय महतो की प|ी सरिता देवी ने लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री 18 वर्षीय सरस्वती कुमारी की गुमशुदगी का सेन्हा थाने में सनहा दर्ज कराया है। उन्होंने आवेदन में बताया कि सरस्वती कुमारी 11 मार्च को लगभग 3:30 बजे बिना कुछ बताए कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। उन्होंने सेन्हा थाना प्रभारी अनिल उरांव से अपनी पुत्री की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।