- Hindi News
- National
- Lohardaga News Salute To The Spirit Women Railway Workers On The Lohardaga Ranchi Passenger Train Track
जज्बे को सलाम : महिला रेल कर्मियों ने लोहरदगा-रांची पैसेंजर ट्रेन पटरी पर दौड़ाई
अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए महिला कर्मियों को कई जिम्मेवारी सौंपी गई। इस क्रम में रविवार को लोहरदगा रांची लोकल पैसेंजर ट्रेन महिलाओं के जिम्मे रही। महिला चालक सहित उप चालक, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा कर्मी, टीटीई पैसेंजर ट्रेन को संचालित किये। इस दौरान सफलता पूर्वक महिलाओं ने अपने अपने कार्यों व जिम्मेवारी को निभाया। लोहरदगा रांची पैसेंजर ट्रेन लेकर लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंची महिला चालक दीपाली अमृत, टीटीई विनिता खेस्स, मुनी भेंगरा, उर्सला टोप्पो, लुरिसिंया केरकेट्टा, मसिरा सुरीन, सब इंस्पेक्टर सुशीला बड़ाईक, सुमन मिंज व एस तिर्की ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। पुरुष की तरह महिलाएं भी हर क्षेत्र में निपुणता से अपने कार्यों को बखूबी कर रही हैं। महिलाओं में कुछ भी करने की क्षमता होती है। इसलिए अब समाज के साथ साथ देश भी आगे बढ़ रहा है। सभी महिला कर्मियों ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी स्थान पर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। वे अपने को गर्व महसूस करें और आगे बढ़ते रहें।
इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में ताशा झा दर्ज
गुमला | इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड 2020 में गुमला की ताशा झा का नाम दर्ज किया गया है। डीएवी गुमला की कक्षा षष्ठ की छात्रा ताशा को उसकी पुस्तक ‘वी स्टैंड विद यू’ के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अयंग राइमर का अवार्ड दिया है। आज इंडोर स्टेडियम गुमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ताशा झा को कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, डालसा सचिव आनंद सिंह, महाशक्ति नारी विकास समिति सचिव अनिता एवं अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। ताशा झा ने इस उपलब्धि के साथ ना सिर्फ पूरे विद्यालय को अपितु गुमला जिले को भी गौरवान्वित किया है। ताशा की मां सोनाली त्रिपाठी एवं पिता अभिजीत झा दोनों ही शिक्षक हैं।
ताशा झा को सम्मानित करते अतिथि।
लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंची रेलवे विभाग की महिलाएं।
परिचालन करती महिला