पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हनुमान मंदिर की दूसरी वर्षगांठ मनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूजा के बाद हवन करते यजमान।


लोहरदगा | शहर के बरवाटोली चौक के निकट स्थित स्थापित हनुमान मंदिर का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना। यहां सुबह साढ़े 9 बजे से पूजा अर्चना आरंभ हुई। जिसके बाद 12 बजे हवन व दोपहर 2 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जहां मुहल्लावासी सहित काफी संख्या मेंं श्रद्घालुओं ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद संध्या सात बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां पुजारी के रूप में आचार्य रमेश पौराणिक व बाबा बृजबिहारी गिरी व यजमान के रुप में अनिल तमेड़ा व लबिता देवी शामिल हुए। आचार्य द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। मौके पर काफी संख्या में मुहल्लेवासी शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...