पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghaghra News Seven Day Life Skills Training Concluded At Lord Buddha Educational Academy

लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल एकेडमी में सात दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का किया गया समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याणकारी मानव विकास संस्थान घाघरा एवं नेहरू युवा केंद्र गुमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का समापन लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल एकेडमी घाघरा के सभागार में शुक्रवार को हुई। इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप ने कहा कि व्यवहार कुशलता के साथ छात्र जीवन में समग्र विकास की ओर आगे बढ़े। जिससे मनुष्य का चतुर्दिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन कौशल प्रशिक्षण का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाना है। जिससे राष्ट्र व समाज निर्माण में छात्र और युवा का योगदान बढ़ सके। इनके अलावा कार्यक्रम को प्रशिक्षक डोमन राम मोची कुंवर राम मोची एस आई प्रेम सागर सिंह सहित अन्य ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जीवन कौशल के तहत आचार विचार संवाद संबंध सहित कई विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार पंडित ,पवन केवट, एन वाई के के रवि यादव, संतोष कुमार ,रेखा कुमारी आदि थे।

खबरें और भी हैं...