सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
कुरडेग | प्रखंड के गड़ियाजोर में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा कौशल विकास के तहत सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। तीन माह तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवक-युवतियाें और महिलाओं ने कई तरह के कपड़ों की सिलाई सीखीं। इसका समापन शनिवार को हुआ। इनके कौशल जांच की प्रायोगिक परीक्षा नेहरू युवा केंद्र की स्वयं सेविका रेशमा कुमारी की उपस्थिति में हुई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को जो हुनर सिखाया गया है वे इनका उपयोग कर स्वावलंबी बनें। इससे उन्हें अच्छी आय होगी और परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा। माैके पर प्रशिक्षिका दिलावती कुमारी, कर्मिला कुमारी, स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के बसंत राम, प्रेमी, निशामनी, संता बाई, पुष्पा, पिंकी, शांति आदि उपस्थित थीं।