सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं को दिए गए सिम
कोलेबिरा | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सहियाओं के बीच सीयूजी सिम का वितरण किया गया। सिम पाने वाली सहियाओं में कोलेबिरा की 101, जलडेगा की 120 और बानो की 123 सहियाएं शामिल थीं। बताया गया कि सिम मिल जाने से अब सभी सहियाएं मोबाइल के माध्यम से जिला और राज्य मुख्यालय से जुड़ जाएंगी और स्वास्थ्य संबंधी कार्य अधिक तेजी से होंगे। सूचनाओं का आदान प्रदान त्वरित गति से होने से लोगों को इसका लाभ जल्द मिलेगा। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोलेबिरा के कर्मी उपस्थित थे।