पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिमडेगा कॉलेज के छात्रावास का मामला विस में उठाया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा | विधायक भूषण बाड़ा ने सदन में जिले की कई समस्याएं रखीं हैं। उन्होंने सिमडेगा कॉलेज में कल्याण विभाग द्वारा बनाए गए छात्रावास का जिक्र करते हुए कहा कि इसका निर्माण 30 वर्ष पूर्व किया गया था और अब यह जर्जर अवस्था में है। विधायक को बताया गया कि यह जर्जर छात्रावास मरम्मत के योग्य नहीं है। कहा गया कि छात्रावास की स्थिति जर्जर होने के कारण पोषक क्षेत्र के गरीब एसटी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। सिमडेगा कॉलेज में दो नवनिर्मित छात्रावास हैं। बताया गया कि इनमें बिजली और पानी की व्यवस्था करते हुए विद्यार्थियों को आवासित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...