पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीआरसी सभागार में हुई स्कूलों की सोशल ऑडिट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑडिट में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि।


कुरडेग | बीआरसी सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के विद्यालयों की सोशल ऑडिट की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। प्रधानाध्यापकों से विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय भवन की स्थिति, शौचालय, हैंडवाश यूनिट, मध्याह्न भोजन, भंडार पंजी आदि की जानकारी ली गई। विद्यालयों के सभी तरह की पंजी और कैशबुक का भी सामाजिक अंकेक्षण किया गया। मालूम हो कि कुछ माह पूर्व सोशल ऑडिट के तहत ऑडिट टीम सभी विद्यालयों में पहुंची थी और आॅडिट किया गया था। प्रखंड स्तरीय ऑडिट बीआरसी सभागार में हुआ। प्रमुख माधुरी देवी, उपप्रमुख सीताराम पासी, बीपीआरओ प्रमोदनी टोप्पो, सोशल ऑडिट टीम के सदस्य मेरी शैलेश बा, बीआरपी अगुस्टीना सोरेंग, बीआरपी ललिता कुल्लू, मीना हेरेंज, संगीता सोरेंग, रोशनी हेरेंज आदि उपस्थित थे। इस ऑडिट में केरसई और कुरडेग दोनों प्रखंडों के विद्यालयों की समीक्षा हुई।
खबरें और भी हैं...