- Hindi News
- National
- Gumla News Station In Charge Of 10 Thousand Extortion Charges And Three Boxes Of Liquor In The Name Of Holi
थाना प्रभारी पर 10 हजार रंगदारी लेने व होली के नाम पर तीन पेटी शराब मांगने का आरोप
हाेली के माैके पर 6 मार्च को फोन कर घाघरा थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने शराब विक्रेता बंटी कुमार साहू से 10 हजार रुपए वसूलने के बाद तीन पेटी शराब की डिमांड किये जाने का मामला प्रकाश में अाया है। लाइसेंसी शराब दुकानदार बंटी कुमार साहू ने सोमवार को डीसी अाैर एसपी को लिखित आवेदन देकर थाना प्रभारी पर अाराेप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बंटी ने कहा है कि 6 मार्च को घाघरा के थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू ने मुझे फोन करके थाना बुलाया। मैं दो साथियों नीरज सिंह व अमित वर्मा के साथ थाना पहुंचा। जहां थाना प्रभारी ने होली खर्च के नाम पर दस हजार रुपए की मांग की। देने से मना करने पर थाना प्रभारी द्वारा धमकी दी गयी कि मेरे इलाके में दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा। इस धमकी के बाद वह डर गया। फिर थाना प्रभारी को दस हजार रुपए दी। इसके बाद वह थाना से निकलकर वापस आने लगा। तभी थाना प्रभारी ने पुनः फोन कर तीन पेटी शराब की मांग की। शराब देने पर असहमति जताने पर वे खुद का इतिहास पता करने फिर क्षेत्र में व्यापार करने की धमकी देने लगे। साथ ही शराब 12 बजे तक थाना में भिजवाने की बात कही। इसके बाद वह अपने स्टाफ से दो पेटी ब्लेंडर शराब थाना भिजवाया। मगर थाना प्रभारी ने गाली गलौज करते हुए 100 पाइपर शराब की ही मांग की। स्टाफ दोनों पेटी शराब वापस लेकर लौट आया। इस घटना के ढाई मिनट बीतते ही थानेदार पुलिस बल के साथ दुकान आ धमके। इसके बाद दुकान के बगल में खड़े बाइक को जब्त कर थाना ले गए। मौके पर स्टाफ ने बाइक का पेपर दिखाना चाहा, तो थाना लेकर आने की बात कही। जब पेपर लेकर थाना गया, तो उसे भद्दी भद्दी गालियां दी गई। साथ ही कहा कि जब तक तीन पेटी शराब लेकर नहीं आओगे। तब तक गाड़ी नहीं छोड़ा जाएगा। बंटी ने डीसी व एसपी से जांचोपरांत थाना प्रभारी के ऊपर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर साहू ने कहा कि उनपर लगाया गया आरोप गलत व निराधार है। इतना कहने के बाद थाना प्रभारी ने फोन काट दिया।