पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Students Should Be Activated For Scholarship By Linking Aadhaar With Bank

छात्रवृत्ति के लिए आधार को बैंक से लिंक कराकर एक्टिव कराएं विद्यार्थी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहरदगा|पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के ई-कल्याण (ekalyan.cgg.gov.in) पोर्टल पर लोहरदगा जिला अन्तर्गत जिन छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन का स्टेटस अपरूवड बाई डीए ऑफिसर है वे आवेदन में दिये गये आधार संख्या को अपने बैंक खाता के साथ लिंक कराकर 22 मार्च तक आधार एक्टिव करा लेंगें। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति का भुगतान (DBT) के माध्यम से ही किया जाएगा। उक्त तिथि के पश्चात मैपिंग कराने वाले छात्रों को वर्ष 2019-20 के छात्रवृति राशि का भुगतान करना सम्भव नहीं होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी आवेदक की होगी। आधार लिंक एवं एनपीसीआई में मैपिंग की जानकारी आधार की वेबसाइट या ई-कल्याण पोर्टल के लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है।
खबरें और भी हैं...