पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशिक्षण के लिए बालबाड़ी केंद्रों के शिक्षक दिल्ली हुए रवाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहरदगा| अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित बालबाड़ी केंद्रों के लिए प्रत्येक तीन माह में देश के विभिन्न भागों के शिक्षकों को 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षणार्थी गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए। गुरुकुल शांति के संचालक आचार्य शरच्चन्द्र आर्य ने प्रशिक्षण दल को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं के गांव में ही बालबाड़ी केंद्र चलाया जाता है। इसी सिलसिले में 14 मार्च से 30 मार्च पर्यंत दिल्ली के तिहाड़ गांव में स्थित गुरुकुल में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आचार्य शरतचंद्र एवं जैकेस आर्य दिल्ली के नेतृत्व में यह दल आज स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से रवाना हुए। गुरुकुल में अर्जुन देव आर्य, महादेव आर्य, संजय चंद्र यादव आदि महानुभावों ने स्वस्तिवाचन मंत्र आदि पाठ कर इन्हें शुभकामना प्रदान किया गया।
खबरें और भी हैं...