पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News The Body Of A Villager Missing For A Week Was Recovered From The Pit

एक सप्ताह से गायब ग्रामीण का शव गड्ढे से बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला |सदर थाना क्षेत्र के सुअरगुड़ा कुम्हारिया दीपा टोली गांव निवासी 59 वर्षीय ग्रामीण तेम्बा उरांव का छत विचत शव शुक्रवार को देर रात पुलिस ने कुम्हारिया गांव स्थित एक गड्ढे से बरामद की है। मृतक तेम्बा उरांव विगत 7 मार्च से घर से गायब था। तेम्बा के गायब होने के बाद उसका बेटा बिरया उरांव ने थाना में पिता के लापता होने का सनहा दर्ज कराते हुए खोजबीन की गुहार लगाई थी। इधर तेम्बा का शव मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियो द्वारा उसकी हत्या किए जाने के बाद साच्यय छिपाने की नीयत से शव को एक गड्ढे में डाल कर दफन कर दिया था।मगर दो तीन दिनों से हो रही लगतार बारिश के कारण मिट्टी के बहाव के बाद शव से दुर्गंध निकलने लगा।तभी आसपास के ग्रामीण इलाके में छानबीन करने लगे।इसी दौरान शव को एक गड्ढे में देखा गया।इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही एएसआई बिपिन कुमार व कमल कुमार देर रात को गांव पहुँचे।इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला।इधर शव मिलने की सूचना के बाद बिरया भी घटना स्थल पहुँचा।साथ ही शव की शिनाख्त अपने पिता तेम्बा उरांव के रूप में की। िरया ने कहा कि उसके पिता का किसी से कोई दुश्मनी नही था। 7 मार्च को वे शाम 7 बजे से अचानक गायब हो गए थे।खोजबीन के बाद भी सुराग नही मिल सका
खबरें और भी हैं...