- Hindi News
- National
- Simdega News The City Expressed Its Happiness Over Avoiding Tree Felling
पेड़ कटने से बचने पर नगर अपना ने जताई खुशी
डालियों की छंटाई कर विद्युत तार खींचते कर्मी।
सिमडेगा | जिला मुख्यालय में 11 हजार एचटी खुली लाइन और एलटी 240 केबल का कार्य किए जाने के दौरान लगभग 50 पेड़ों को पूरी तरह से नष्ट होने से बचाए जाने पर संस्था नगर अपना ने खुशी जाहिर की है। संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने संस्था के सभी पदधारियों और सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि संस्था के प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। कहा गया कि वर्तमान में विद्युतीकरण का कार्य पेड़ों को कम से कम नुकसान पहुंचाने के साथ किया जा रहा है। पेड़ों की टहनियों की छंटाई जरूरत पड़ने पर ही की जा रही है और वन विभाग से स्वीकृति लेकर तार खींचे जा रहे हैं। इससे बहमूल्य पेड़ों का संरक्षण हो सका है। उन्होंने वन विभाग को भी धन्यवाद दिया है। कहा गया कि पूर्व में संबंधित एजेंसी के द्वारा कार्य के नाम पर बिना स्वीकृति के लगभग 40 पेड़ों को धड़ से काट दिया गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि लगभग दस पेड़ पूरी तरह से मर गए। इन पेड़ों को काटने की कोई जरूरत नहीं थी। संस्था ने इसका विरोध किया था अौर एसटी केबल को अंडरग्राउंड करने के लिए आंदोलन किया था। इसके बाद अब कार्य हो रहा है और पेड़ों का ख्याल रखते हुए किया जा रहा है, जो खुशी की बात है।