पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश ने नगर परिषद के स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला|गुम शनिवार की सुबह भी लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ा। इस क्रम में लोहरदगा रांची नेशनल हाईवे 143ए पर भी नालियों का गंदा पानी नदियों की तरह बहता रहा। इस क्रम में आवागमन करने वाले वाहनों से सड़कों पर जमें गंदे पानी आस पास के दुकानों में फव्वारे के रूप में छींटा पड़ता रहा। वहीं बारिश के कारण खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जिला प्रशासन व नगर परिषद के स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी।
खबरें और भी हैं...