- Hindi News
- National
- Gumla News The Request Of Jhanad And Mahila Mandal Completed The Preparations For The March
झानद व महिला मंडल का आग्रह मार्च की तैयारी पूरी
झारखंड नवनिर्माण दल व महिला मंडल सहयोग संचालन समिति के तत्वाधान में विधानसभा में बजट सत्र के दौरान होने वाली राज्यव्यापी झारखंड में पूर्ण शराबबंदी, शिक्षा का व्यवसायीकरण के खिलाफ सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 20 मार्च को आहूत आग्रह मार्च की तैयारी गुमला में पूरी कर ली गई है। जिले से 500 महिला पुरुष कार्यकर्ता 20 मार्च को रांची कूच करेंगे। आग्रह मार्च दिन के 11 बजे हटिया रेलवे स्टेशन से बिरसा चौक होते हुए झारखंड विधानसभा की ओर अपने मांगों के समर्थन में निकाली जाएगी। उक्त आशय की जानकारी झानद सदस्य प्रकाश उरांव ने दी। उन्होंने समर्थकों से भाग लेने की अपील की है।