पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sisai News The Second Wife Lodged A Case That She Married Herself As A Virgin

खुद को कुंवारा बता रचाई शादी दूसरी पत्नी ने दर्ज कराया केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिसई| सिसई थाना क्षेत्र के लाकेया गांव निवासी तरुण प्रकाश नाग की 31 वर्षीय प|ी रीमा देवी ने अपने पति सहित परिवार के छह सदस्यों के विरूद्ध सिसई थाना में दहेज मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पति शीला कुमारी नामक लड़की के साथ पहले से ही शादी किए हुए है। इसके बावजूद गुमला खड़ियापाड़ा निवासी चन्द्रमोहन इंदवार व उसकी प|ी सीता देवी ने साजिश के तहत तरुण को कुंवारा बता कर हम दोनों को 2016 में शादी करा दी। जबकि वह जानती थीं कि तरुण पहले से ही शादी शुदा है।

हम दोनों से एक बेटा होने के बाद मुझे पता चला कि पति की एक और प|ी है। इस विषय में उनसे पूछे जाने पर इंकार करता रहा। इस बीच लगातार मेरी सास गीता देवी, सौतन शीला देवी अक्सर दहेज में मोटरसाइकिल एवं रुपए की मांग कर मार पीट करती थीं एवं घर से निकालने का धमकी देती थीं। मेरा देवर नितिन प्रकाश नाग परिवार वालों को मेरे विरूद्ध उकसाते रहता था और मुझे बुरी नियत से हमेशा छेड़छाड़ करते रहता था। विरोध करने पर परिवार वालों के सामने ही मार पीट करता था। वही परिवार के लोगों ने मेरा सारा जेवर चोरी कर लिया है। इस मामले में अनुसंधानकर्ता एएसआई एमके राणा ने बताया कि जांचोपरांत सभी आरोपियों को एक सप्ताह के अंदर थाना में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है।
खबरें और भी हैं...