पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलेबिरा | थाना क्षेत्र में बोंगराम गांव के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि रैसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा नवाटोली निवासी दिलीप मांझी अपने दो मित्र रोशन मांझी और संजय मांझी के साथ कोलेबिरा आया हुआ था। मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय बोंगराम गांव के निकट संतुलन खो देने से एक पुलिया के गार्डवाल को उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी और जिससे वे घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद दिलीप मांझी और संजय मांझी को सिमडेगा के सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
खबरें और भी हैं...