पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जलडेगा | थाना क्षेत्र के तेलंगा नाला के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि बंबलकेरा निवासी बिरसा मुंडू, जोधा मुंडू और उदय मुंडू केलुगा की ओर जा रहे थे। तेलंगा नाला के पास उन्होंने मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उनकी रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से आठ फीट नीचे जा गिरी। बताया गया कि उदय मुंडू की स्थिति बेहद गंभीर थी और कई घंटे अचेत अवस्था में रहने के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज सिमडेगा के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर थाना प्रभारी फिलिप मिंज ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।
खबरें और भी हैं...