पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Three People Injured In Scooty And Bike Collision Two Sadar Hospital Referred

स्कूटी व बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, दो सदर अस्पताल रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाघरा | घाघरा थाना क्षेत्र के घाघरा लोहरदगा मुख्य पथ पर केराझरिया नदी के समीप स्कूटी व बाइक की सीधी टक्कर में तीन लोग भड़गांव निवासी 24 वर्षीय रंजीत महली, कोराम्बे निवासी 22 वर्षीय संतोष महली व 25 वर्षीय श्रवण महली घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घाघरा लोहरदगा मुख्य पथ पर घाघरा थाना क्षेत्र के केराझरिया नदी के समीप स्कूटी अाैर बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक चालक रंजीत महली 24 वर्ष, संतोष महली 22 वर्ष व श्रवण महली 25 वर्ष से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा 108 एंबुलेंस से लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत महली 24 वर्ष, संतोष महली 22 वर्ष को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं...