- Hindi News
- National
- Gumla News Today Central Mahavir Mandal39s Meeting Will Be Constituted Of Central Executive
आज होगी केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक केंद्रीय कार्यकारिणी का होगा गठन
लोहरदगा| रामनवमी महापर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा की बैठक 14 मार्च को संध्या 4 बजे स्थानीय गुदरी बाजार स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन मारवाड़ी धर्मशाला में रखी गयी है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष दीपक कुमार साहू ने बताया कि बैठक में नए सत्र 2020-21के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पुराने सत्र के आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने महावीर मंडल के संरक्षक, जिले के सभी महावीरी अखाड़ों के पदाधिकारियों व सभी सनातन धर्म के लोगों को बैठक में शामिल होकर अपना विचार एवं मार्गदर्शन देने की अपील की है। ताकि महापर्व धूमधाम से सफलतापूर्वक मनाया जा सके।