आज मनेगी हनुमान मंदिर की दूसरी वर्षगांठ
लोहरदगा| बरवा टोली में स्थित हनुमान मंदिर में 9 मार्च को मंदिर का दूसरा वर्षगांठ मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पूजा सुबह 9 बजे से पूजा आरंभ होगा। दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन व संध्या 7 बजे महाआरती के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।