आज मनेगा गोविंद दास का समाधि दिवस
लोहरदगा | शहर के बाबा मठ परिसर में 12 मार्च को बाबा गोविंद दास की समाधि दिवस धूमधाम से मनेगा। इसकी जानकारी देते हुए हनुमान प्रसाद राजगढि़या ने बताया कि यहां पूजन, हवन प्रातः 9से 12 बजे तक होगा। तत्पश्चात 12 बजे कन्या पूजा के बाद साढ़े 12 से 3 बजे तक भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिले के लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।