पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Tonight From 9 To 11 30 Holika Dahan Tomorrow Manegi Holi Chinese Squirrels And Demand For Colors Decreased

आज रात 9 से 11 : 30 तक होलिका दहन, कल मनेगी होली, चाइनीज पिचकारी व रंगों की मांग घटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली की पूर्व संध्या पर 9 मार्च को रात 9 बजे से 11 : 30 बजे तक होलिका दहन है और 10 मार्च मंगलवार को होली मनाई जाएगी। जिसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। होली के रंग में गुमला पूरी तरह से रंग गया है। पर्व को लेकर बच्चों में ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। वैसे सभी उम्र के लोग अपने-अपने हिसाब से होली मनाने की तैयारी में जुटे हुए है।

शहर में कपड़ों, जूता-चप्पल व रंगों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न गली-मुहल्लों में फगुवा गीत की धुन सुनाई दे रही है। कई संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी जा रही है। मेन रोड स्थित केशरी भंडार के संचालक हरिओम लाल केशरी ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष रंग-अबीर से लेकर पिचकारी व अन्य समानों की कीमत 20 प्रतिशत तक बढ़ी है। वैसे लगातार मौसम खराब रहने और कोरोना वायरस के खौफ ने लोगों की चिंता बढ़ाने के साथ बाजार को भी प्रभावित किया है। जिस कारण बिक्री में कमी देखी जा रही है। फिर भी लोग अपने सामर्थ्य व बचत के अनुसार रंग, गुलाल आदि की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रंग-अबीर काेलकाता, कानपुर व रायपुर के बाजार से मंगवाए गए है। चाइनीज उत्पाद व केमिकल युक्त रंगों की मांग नहीं के बराबर है।

स्कीन खराब न हो, इसके लिए हर्बल कलर और अबीर बाजार में उपलब्ध है। यह डिब्बा में बिक रहा है। दुकानदार हरिओम लाल केशरी ने बताया कि हर्बल कलर व गुलाल 30 से 350 रुपए तक का उपलब्ध है।

डरावना मुखौटा और हेयर विग की मांग अधिक

बैठकबाजार में मुखौटा और हेयर विग की डिमांड सबसे ज्यादा है। हरिओम ने बताया कि मार्केट में डरावना मुखौटा जिसमें भूत, खोपड़ी, चुड़ैल आदि वेराइटी शामिल है। उनकी कीमत 5 से 200 रुपए तक है। वहीं बॉलीवुड कैरेक्टर के बाल व चोटी 50 से 300 तक में बिक रहे है। इधर बच्चों के बीच टंकी पिचकारी, पवजी गेम पिचकारी, कार रेस पिचकारी, बेनटेन, एंग्री बर्ड और कार्टून कैरेक्टर की पिचकारी अधिक लोकप्रिय है।


खबरें और भी हैं...