फाइलेरिया मुक्ति अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण
बानो | फाइलेरिया मुक्ति अभियान काे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सीएचसी प्रभारी डा. कमलेश उरांव ने बताया कि यह बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलती है और बहुत दिन से जमे हुए गंदे पानी से इस मच्छर की उत्पति होती है। उन्होंने कहा कि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है और इसके तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। अलग अलग उम्र के लोगों को अलग अलग मात्रा में यह दवा दी जानी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाओं या धातृ महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं देनी है। फाइलेरिया के लक्षणों और इससे बचाव के बारे भी जानकारी दी गई।