- Hindi News
- National
- Simdega News Transfer The Amount Of Toilet Construction To The Head Of 16
शौचालय निर्माण की राशि 16 तक मुखिया को हस्तांतरण कराएं
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिले के छुटे हुये लाभुकों के शौचालय निर्माण की अद्यतन प्रतिवेदन एवं कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा उपायुक्त ने की। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता पीएचडी को 16 मार्च तक निश्चित रूप से शौचालय निर्माण की राशि सभी संबंधित पंचायत के मुखिया मद में हस्तांतरण कराते हुए प्रगति प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक को छुटे हुए लाभुकों के शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों को ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी छुटे हुए लाभुकों का ससमय शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कराएं। लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपविकास आयुक्त को उपायुक्त ने सतत निगरानी में ससमय पूर्ण कराने की बात कही। बैठक में उपविकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पीएचडी, जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।
जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित
समाहरणालय में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदूषण की रोकथाम, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को और प्रभावी ढंग से करने को लेकर विभिन्न विभागों से प्राप्त जिला वातारण प्लान की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिन विभागों के द्वारा विषयगत क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों का संग्रहण कर विहित प्रपत्र में प्रस्तुत नहीं किया गया है, उन्हें उपायुक्त ने तीन दिनों के अन्दर विहित प्रपत्र में भर कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। संबंधित पदाधिकारी को आंकड़ा संग्रहण में समस्या होने पर वन पदाधिकारी से सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी संबंधित पदाधिकारी विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन समर्पित करें, ताकि जिला वातारण प्लान राज्य स्तर को प्रेषित की जाए। बैठक में उपविकास आयुक्त, डीएफओ, कार्यपालक अभियंता पीएचडी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जल संसाधन अभियंता, जिला उद्योग केन्द्र के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में भाग लेते अधिकारी।