- Hindi News
- National
- Gumla News Two Girlfriends Claim Virgin Girl39s Daughter Case In Police Station
कुंवारी प्रेमिका की बच्ची पर दो प्रेमियाें का दावा, मामला थाने में
एक प्रेमिका पर दो प्रेमियाें के दावे का मामला थाना पहुंचा। जहां पुलिस भी असमंजस में पड़ गई, अंतत: पुलिस ने प्रेमिका को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर निवासी प्रेमी राहुल सिंह ने कामडारा थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी गर्भवती थी जिसे रेफरल अस्पताल कोनबीर में भर्ती किया था। वह बीते 4 मार्च को एक बच्ची को जन्म दी।
अस्पताल से विनोद नायक सालेगुटू गांव निवासी मेरी अनुपस्थिति में मेरी प्रेमिका और नवजात बच्ची को लेकर कहीं गायब हो गया। कामडारा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन तीनों पक्षों को थाना बुला कर पूछताछ की तो दोनों प्रेमियों ने प्रेमिका पर अपना अपना दावा ठोका। दोनों प्रेमी युवक वर्षों पूर्व से एक ही लड़की से प्यार करने की बात स्वीकारी और दोनों ने बच्ची को भी अपना बताने लगे। यह मामला पुलिस के लिये काफी पेचीदा बन गया और असमंजस में पुलिस भी पड़ गई। अंतत: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेमिका की सहमति जानी तो लड़की ने कहा कि वे अपने परिजन के साथ जाना चाहती है। इसपर पुलिस ने बालिग प्रेमिका से लिखित आवेदन लेकर लड़की को उसकी सहमति के अनुसार पिता के जिम्मे सौंप दिया। इसके बाद एक प्रेमी राहुल सिंह लड़की के परिजन के साथ लड़की को लेकर सालेगुटू चले गए। इधर दूसरे प्रेमी ने आखिर तक प्रेमिका को लाख मनाने की कोशिश में जुटा रहा। परंतु वह बात करना नहीं चाही। जिससे दूसरे प्रेमी बिनोद नायक के आंखों के आंसू
छलक गए।