पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Basia News Two Plfi Militants Caught With Weapons Two Including Area Commander Managed To Escape

हथियार के साथ दाे पीएलएफआई उग्रवादी धराए, एरिया कमांडर सहित दो भागने में सफल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बसिया थाना क्षेत्र के ईटाम जंगल के पास शुक्रवार रात बसिया पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन कर पीएलएफआई के दो उग्रवादी राजेन्द्र महतो एवं श्रवण सिंह को खदेड़कर पकड़ लिया तथा तलाशी के क्रम में अपराधियों के कमर से दो देशी कट्टा एवं चार जिंदा गोली बरामद कर लिया है। जबकि संगठन के कमांडर सहित दो अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। इस संबंध में एसडीपीओ दीपक कुमार ने कहा कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली कि चार अपराधी घटना को अंजाम देने के लिये ईटाम जंगल के पास एकत्र हुए हैं। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुये छापामारी टीम का गठन किया गया और पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। जिसपर श्रवण सिंह एवं राजेन्द्र महतो ग्राम कॉम्बेकेरा थाना कोलेबीरा जिला सिमडेगा को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। वही कमांडर बसंत गोप तथा प्रेम उर्फ परमेश्वर गोप भागने में सफल रहा।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कहा कि 7 मार्च को लखन साहू के ईटा भट्टा में पीएलएफआई के नाम पर लेवी का मांग की थी और लेवी नहीं मिलने के कारण पुनः लखन साहू के भट्टा पर हमला करने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने आकर पकड़ लिया। वहीं अपराधियों के पास से एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद किया है। अपराधी श्रवण सिंह पहले भी सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना से तीन बार जेल जा चुका है तथा उसके ऊपर आर्म्स एक्ट 17 सीएल एक्ट के तीनों बार धाराएं लग चुकी हैं। बसिया पुलिस छापामारी दल में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो, पुअनि दिवाकर मिश्रा, सअनि नंदू मोची, दुमी समद, गोपीकांत महतो, प्रकाश उरांव, नारायण मण्डल व काशी नाथ शामिल थे।

गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...