पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lohardaga News Understand Police Vehicle Ata 16 Thieves Fled From Battery

पुलिस वाहन अाता समझ 16 बैट्री छोड़कर भागे चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुडू|कुडू थाना क्षेत्र के उमरी गांव स्थित बीएसएनल के टावर में लगे सोलर व बैट्री को अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात्रि में चोरी करने का प्रयास किया। चोरों के द्वारा बैट्री चोरी का प्रयास विफल होने पर चोरों ने टावर में लगे सोलर प्लेट को तोड़ दिया। घटना की सूचना गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने कुडू पुलिस को दी। घटना की सूचना पर कुडू पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। मामले पर ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात चोर टावर में घुसे और टावर से लगभग 16 बैट्री को खोलकर चोरी करने की नीयत से टावर से बाहर ले गए थे। इसी बीच सड़क किनारे टावर होने के कारण कोई वाहन लाइट जला कर पार हो रहा था, चोरों ने पुलिस वाहन समझ कर टावर के समीप बैट्री छोड़ फरार हो गए।सुबह में ग्रामीणों ने टावर के बाहर बैट्री देख व सोलर पैनल टूटा पड़ा देख टावर के समीप गए तो देखा कि टावर से बैट्री चोरी का प्रयास किया गया है। थाना प्रभारी हरिऔध करमाली ने कहा कि टावर के गार्ड ने लिखित बयान नहीं दिया है, लिखित देने पर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...