विकास भारती बिशुनपुर ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को जागरूक किया
कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन केंद्र के मुख्यालय में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण सुरक्षा पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमकुम ने आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि हमें अपने बच्चों एवं समाज में रह रहे लोगों को पूर्ण पोषण सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं की है। हमें प्रत्येक दिन भोजन में आवश्यक प्रोटीन एवं विटामिन को पूरा करने हेतु हमें प्लानिंग के साथ बढ़ना होगा।
अटल बिहारी तिवारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सालों भर सब्जी उपलब्ध रहे इसके लिए पोषण वाटिका या किचन गार्डन बनाने की आवश्यकता है।
एन ओराई ने कहा कि आज की आवश्यकता है कि हम ज्यादा से ज्यादा जल की बचत करें। अपने आसपास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंधन करके हमें किचन गार्डन एवं पोषण वाटिका में उस जल का समुचित उपयोग करें। नीरज कुमार ने महिलाओं को पोषण वाटिका के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास प्रत्येक परिवार सहजन का 5 पौधा लगाकर उसे ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की सलाह दी। धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार द्वारा किया गया। मौके पर 51 आंगनबाड़ी सेविका एवं महिला कृषक सम्मिलित हुई।
उपस्थित महिलाएं ।