पोषण पखवाड़ा में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
लोहरदगा|सदर प्रखंड के रामपुर और बाघा गांव में लोकनाथ कला जत्था दुंदरू पेशरार के बैनर तले पोषण पखवारा को लेकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनिमिया से बचाव, डायरिया से बचाव और स्वच्छता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने आयोजन में अपनी सहभागिता निभाते हुए आगे दिए गए जानकारी पर अमल करने का भरोसा दिलाया।
जत्था के सचिव लोकनाथ लोहरा ने कहा कि आगे पखवारा के तहत अलग अलग जगहों पर भी जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। मौके पर कलाकारों में मुख्य रूप से भंडारी उरांव, दीपक उरांव, घनश्याम महतो, अनिता देवी, निशा कुजूर, बैजू लोहरा, अमरनाथ लोहरा, विनोद उरांव, आकाश राज, सुरेन्द्र लोहरा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।