पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News Vipin Sakshi And Sumaiya Awarded In Painting And Essay Competition

चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में विपिन, साक्षी और सुमैया पुरस्कृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पार्वती शर्मा महिला इंटर कॉलेज में रविवार को चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन की ओर से प्राकृतिक अापदा बचाव व उपाय विषय पर प्रतियोगिताएं हुईं। पहले खंड में वर्ग सात से दस तक के विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विपिन किशोर जोजो, साक्षी कुमारी को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार मिले। वहीं ब्रिलिएंटस हाईस्कूल की सुमैया परवीन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सेंट्रल एकाडमी के स्नेहा कुमारी को चतुर्थ पुरस्कार मिला। कॉलेज स्तर की प्रतियोगिता में मनी कुमारी, रीमा लकड़ा, निकुंज माला मिंज पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहींं। विद्यालय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में देवेंद्र बड़ाईक, भरोसी डांग, नेत्रा सिंह, रीना प्रधान और कॉलेज स्तर में मनी कुमारी, रेशमा कुमारी, सुरभि डुंगडुंग को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए। आयोजन में चक्रीय विकास संस्थान के संयोजक सत्यव्रत ठाकुर और संजय मिश्रा ने विशेष भूमिका निभाई।

पुरस्कार देते एसडीओ।
खबरें और भी हैं...