- Hindi News
- National
- Lohardaga News Vivekananda Genius Kids Include Holi Milan Ceremony 80 Women Attend
विवेकानंद जीनियस किड्स में होली मिलन समारोह, 80 महिलाएं हुईं शामिल
िपछले विवेकानंद जीनियस किड्स कोचिंग सेंटर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद कमला देवी शामिल हुई। कार्यक्रम में लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया। तथा नारी शक्ति संगठन की सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाई।
मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला एक व्यक्ति नहीं एक शक्ति है। महिला समाज का दर्पण है उसका प्रतिबिंब पुरुष है। महिला आज के दिन में हरे क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम को वीके बालान्जिंप्पा व बलवीर देव ने भी संबोधित किया। मौके पर नारी शक्ति की सदस्यों में रागिनी केसरी, जाह्नवी, कंचन गोयल, प्रतिमा देवी, सुषमा देवी, रंजू प्रसाद, श्यामा देवी, गरिमा साहू, मीना देवी सहित अन्य शामिल थीं।
एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देती महिलाएं।