बरसात की तरह खेताें में दिख रहा है जल जमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
पेशरार प्रखंड में भारी बारिश होने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। किसानों को सरसों की फसलों की कटाई का समय है और भारी बारिश से किसान फ़सल काट नहीं पा रहे हैं। बरसात की तरह चारों तरफ खेत खलिहान में जल जमाव हो गया है। जिसके कारण किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।