पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News We Are In Danger From Bangladeshis Living Illegally Shraddhanand Besra

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों से है हमें खतरा : श्रद्धानंद बेसरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में संदिग्ध लोगों के निवास करने तथा उनके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की अाशंका व्यक्त करते हुए डीसी मृत्युंजय कुमार बरणवाल को आवेदन पत्र प्रेषित किया गया है। भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने इस संबंध में डीसी को आवेदन पत्र भेजकर कहा है कि जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में बांग्लादेशी अवैध रूप से घुस आए हैं। ये लोग कबाड़ी, लकड़ी चीरने, रजाई सीने, खिलौना बेचने, बर्तन बेचने का काम कर रहे हैं। मुख्य रूप से राजमिस्त्री का काम करते हुए ये मकान निर्माण का ठेका भी लेते हैं। आपराधिक गतिविधियों में भी इनकी संलिप्तता है। यह भी कहा गया है कि गांव में भोली भाली युवतियों को प्रेम जाल में फंसाना भी इनका काम है। वर्तमान में सड़कों में छिनतई और लूटकांड में भी बढ़ोतरी हुई है। श्रद्धानंद बेसरा ने कुछ माह पूर्व महावीर चौक के मंदिर में मांस फेंक दिए जाने की घटना का जिक्र किया है। शहरी क्षेत्र में होली के दिन कई दुकानों में आग लगाने की घटना का जिक्र करते हुए आवेदक ने कहा है कि ये बाहरी लोग अपने आप को मुर्शीदाबाद के आसपास का रहने वाला बताते हैं। उन्होंने कि जिले में जितने भी बाहरी व्यक्ति निवास कर रहे हैं और जिस कार्य से यहां रह रहे हैं उसकी गहन जांच कराई जाए।

खबरें और भी हैं...