पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं अब अबला नहीं सबला हंै : सुप्रिया कुमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर भरनो के सभागार में पायोनियर सीड्स कंपनी के तत्वावधान में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीआरसी के बीपीओ सुप्रिया कुमारी, उपप्रमुख एतवा उरांव कंपनी के छितिज कुमार और इरशाद अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रिया कुमारी ने कहा कि वर्तमान में नारी शक्ति बहुत ही सशक्त हैं। आज की महिला अबला नहीं सबला है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका महिलाएं लाभ उठाएं महिलाएं समाज की सूत्रधार होती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जानने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है।

मौके पर छितिज कुमार ने कहा महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नही है। पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर विकास के मार्ग को प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एतवा उरांव ने कहा महिलाएं मां, प|ी, बेटी, बहु, बहन के रुप मे अपना कर्तव्य निभाती है। महिलाएं समाज के साथ साथ हमारे राष्ट्रीय के निर्माता भी हैं। मौके पर बसिया की मकडली टोपनो ने कहा कि महिलाएं सखी मंडल के माध्यम से जुड़ कर काफी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब महिलाएं दूसरे के खेतों में मजदूरी कर अपना गुजर बसर करती थीं। परंतु सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चला कर महिलाओं को आत्मनिर्भर किया है।

उन्होंने बताया कि मैं भी खेतों में मजदूरी करती थी। परंतु जब से मै अपने खेतों में पायोनियर धान के बीज को लगाया जिससे मुझे और अन्य धानों की अपेक्षा रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन हुआ।

फलस्वरूप इस धान को लगाने से मेरी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ। आपलोग भी अपने खेतों में पायोनियर बीज का इस्तेमाल करे। उन्होंने इसमें सीखी बात को अन्य लोगों को भी बताने की अपील की, ताकि उन्हें भी लाभ मिले।

मंच का संचालन नूरी खातून ने किया। मौके पर मोहम्मद इरशाद अन्सारी, रामचंद्र साहू, देवनारायण महतो, मुन्नी देवी, खुर्शीद आलम, प्रदीप कुमार, उस्मान खान, बिमला कुमारी, समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

दीप प्रज्वलित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...