पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशामुक्ति अभियान चलाने में महिलाओं को हुई परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशाा मुक्ति अभियान को लेकर शनिवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की मौजूद थे। बैठक में जमुनाखैर, पुरनाटोली, गिरजाटोली, जोकबहार, कुडरूम, तुमड़ेगी आदि जगहों से महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में नशा मुक्ति को लेकर चर्चा हुई। बैठक में महिलाओं ने कहा कि वे सब कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही ।

मौके पर दिलीप ने कहा कि नशा मुक्ति का अभियान इतना आसान नहीं है। क्योंकि इसकी लड़ाई अपने घर से शुरू होती है। कई बाधाओं का सामना करते हुए हमें इससे जूझना होगा। आज शायद ही ऐसा कोई घर है जो नशे के प्रकोप से ग्रस्त न हो। साथ ही कहा कि यदि आने वाले भविष्य को बचाना है तो इस लड़ाई को निरंतर जारी रखना होगा। क्योंकि इस नशे के चपेट में सबसे ज्यादा पढ़ने वाले बच्चे हैं। इस नशा मुक्ति की मुहिम को जिला में तेजी से फैलाना होगा और इस जिला को एक उदाहरण के रूप में प्रदेश में दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग मिल रहा है पहला प्रयास सभी परिवारों को इस अभियान से जोड़ने का होगा। बैठक में प्रफुला लकड़ा, शुचिता सोरेंग, मारियाना टेटे, मेरी टेटे, प्रभा लकड़ा, जुलिता टेटे, सुषमा होरो, कोदुला बा, सिसिलिया होरो, कमला देवी, गुलाब देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।

बैठक में भाग लेते लोग।
खबरें और भी हैं...