जवाहर नवोदय विद्यालय में मना महिला दिवस
कोलेबिरा | जवाहर नवोदय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य बीपी गुप्ता ने कहा कि पहले और अब की स्थिति में काफी अंतर आ गया है। महिलाओं को उनके अधिकार मिलने के बाद स्थिति काफी बदली है। प्रशासनिक सेवा, व्यापार, अंतरिक्ष विज्ञान आदि क्षेत्रों में आज महिलाएं काफी आगे बढ़ी हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास आदि भावनाओं से परिपूर्ण बताते हुए उन्हें नमन किया।