यश ट्रेडर्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन
सिमडेगा | शहर के गांधी मैदान क्लब काम्पलेक्स में गुरुवार को यश ट्रेडर्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोक अभियोजक महेंद्र सिंह , नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, अपर लोक अभियोजक सुभाष प्रसाद, सहायक लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। दुकान के संचालक अशोक मिश्रा ने बताया कि कल्पामृत आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से बना हुआ औषधि है । इसके अलावा घरेलू उपयोग में शामिल सभी प्रकार की घरेलू खाद्य सामग्री भी यहां मिलेंगे। इस मौके परशुराम पूरी, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, वार्ड पार्षद निशा देवी, राजू शर्मा, संजय शर्मा ओम प्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे।