क्लब काम्पलेक्स में यश ट्रेडर्स का उद्घाटन आज
सिमडेगा | शहर के गांधी मैदान क्लब काम्पलेक्स में 12 मार्च काे दिन के डेढ़ बजे यश ट्रेडर्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन होगा। इसमें कल्पामृत आयुर्वेद की दवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य अतिथि लोक अभियोजक महेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अपर लोक अभियोजक सुभाष प्रसाद, सहायक लोक अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया जाएगा।