सिसई में जंगली भालू के हमले से युवक घायल
सिसई | सिसई थाना क्षेत्र के सोगड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय संतोष नगेशिया को जंगली भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस मामले को लेकर घायल ने सिसई थाना मे सनहा दर्ज कराते हुए वन विभाग से अपना इलाज कराने के लिए सहायता के रूप मुआवजा का मांग की है। सनहा मे संतोष नागेशिया ने कहा है कि गांव से कुछ दूर बनजारी जंगल के पास दोपहर मे बैल चरा रहा था। इस बीच जंगली भालू आ गया और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मैने पानी मे कूद गया और हल्ला करने लगा तब गांव के आस पास कुछ ग्रामीण आये तब जाकर भालू भाग गया। घायलावस्था में ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज जारी है।