पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को पीटा
पालकोट थाना क्षेत्र के कोलेंग गांव निवासी कलेश्वर साहु ने थाना में लिखित आवेदन देकर मुन्ना उरांव व रवि उरांव के ऊपर जान से मारने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। कलेश्वर ने आवेदन के माध्यम से बताया कि वह राम नगर स्थित अपने मित्र मधुसूदन सिंह के घर में अपने परिवार के साथ होली के त्योहार में मंगलवार को खा-पी रहा था। इसी क्रम में ढ़ोढ़री टोली गांव के मुन्ना उरांव व बड़ाईक मुहल्ला के रवि उरांव अा पहुंचे। सभी लोग साथ में खा-पी लिए। इसके बाद मुन्ना उरांव व रवि उरांव मेरे प|ी फुलमनी देवी के साथ छेड़छाड़ करने लगें। विरोध करने पर मधुसूदन सिंह के ऊपर मुन्ना उरांव ने भुजाली से वार कर दिया। इसके बाद रवि उरांव ने भी मेरे प|ी फुलमनी के सिर पर वार कर दिया।
कलेश्वर किसी तरह वहां से निकलकर 100 नंबर पर फोन कर थाना को सूचित किया। थाना के पुलिस जवान ने मधुसूदन व फुलमनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दोनों पुलिस के आने से पहले भाग निकले। इधर थानेदार शंकर ठाकुर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी का खोजबीन जारी है।