पालकोट में वज्रपात की चपेट में आकर युवक की मौत
गुमला| पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा पंचायत स्थित धवठा डामर गांव निवासी 40 वर्षीय पूतन सिंह उम्र की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। जानकारी के अनुसार पूतन सिंह गुरुवार को सुबह बकरी चराने के लिए जंगल गया था। रात तक नहीं लौटा तो घर के लोग पूतन सिंह को खोजने के लिए निकले। एक पेड़ के नीचे पूतन सिंह का शव मिला व 6 बकरी भी मरा हुई मिली। बकरी की भी मौत वज्रपात से हो गई थी। इस घटना की जानकारी पालकोट पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद शुक्रवार को पालकोट थाना प्रभारी बिमल कुमार घटना स्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये गुमला भेज दिया।